फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: रामनवमी की शोभा यात्रा पर पथराव, चार घायल; ममता बनर्जी बोलीं- भाजपा राज्य में हिंसा फैला रही

Thu, 18 Apr 2024 02:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव में चार लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब रामनवमी शोभायात्रा बुधवार की रात 9:10 बजे इगरा के कॉलेज मोड़ से गुजर रही थी, तब कुछ लोगों ने इस पर पथराव किया। फिलहाल इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले मुर्शिदाबाद में भी रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने कहा, "इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।" भाजपा नेता और मिदनापुर से पार्टी के उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने इस पथराव का विरोध करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

इसके अलावा मुर्शिदाबाद में भी बुधवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान झड़प होने की घटना सामने आई। शोभायात्रा पर छतों से पथराव होने से करीब 20 लोग घायल हुए हैं। रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव को लेकर भाजपा ने बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को घेरा। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य पुलिस पर बदमाशों का साथ देने का आरोप भी लगाया है। भाजपा की बंगाल इकाई ने आरोप लगाया है कि रैली पर पथराव किया गया और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद, इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी का भाजपा पर आरोप 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रायगंज में रैली के दौरान राम नवमी के दिन पथराव के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "बंगाल में रामनवमी के दौरान भाजपा ने हिंसा फैलाई।" ममता ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा की साजिश पहले से ही बनाई गई थी और आरोपी भगवा पार्टी हैं।

उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सीएम ममता ने कहा कि सब कुछ पूर्व नियोजित था। राम नवमी के एक दिन पहले ही मुर्शिदाबाद के डीआईजी को हटा दिया गया, जिससे कि वे (भाजपा) राज्य में हिंसा भड़का सके। 

वीएचपी ने की एनआईए जांच की मांग
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने इसकी एनआईए जांच कराने की मांग की। विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने निंदा करते हुए आरोप लगाया कि हमला टीएमसी के संरक्षण में किया गया था। यह पूरी तरह से एक आतंकवादी घटना थी। उन्होंने विस्फोट की एनआईए से जांच कराने की मांग की। 

ममता के भाषण से बढ़ा बवाल : शुभेंदु
भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस ने बदमाशों का साथ दिया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर, इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की है। शुभेंदु ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के भड़काऊ भाषण के कारण पूरे बंगाल में विभिन्न स्थानों पर रामनवमी शोभायात्राओं को बाधित कर पथराव किया गया। ब्यूरो

पूर्व मेदिनीपुर में भी रामनवमी जुलूस पर पथराव, 4 घायल
बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में भी रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई है। घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे यह घटना हुई। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें