आरक्षण की मांग करते जाट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुर धौलपुर के जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने की पहल सरकार ने शुरू कर दी है। ओबीसी आयोग के सदस्य सचिव बुधवार को भरतपुर पहुंचकर जाट समाज की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति के अलावा अन्य पहलुओं का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति भरतपुर धौलपुर के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया सरकार द्वारा भेजी गई अधिसूचना में बताया गया है कि ओबीसी आयोग 17 फरवरी को जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने के विषय पर सुनवाई करेगा बाद में धौलपुर जाएगा और यही प्रक्रिया शुरू होगी।
इस मामले में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने खुशी जताते कहा है कि जाट समाज की एकता का सिला है कि समाज को हक देने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है।
नेम सिंह ने जाट समाज से अपील की है कि भारी संख्या में अपनी आर्थिक स्थिति के दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर अपना पक्ष रखें।