फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों को आरक्षण देने की पहल शुरू, आज आएगा ओबीसी कमीशन

Wed, 16 Mar 2016 05:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरतपुर

सार

  • सभी पहलुओं का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
  • समाज को हक देने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरक्षण की मांग करते जाट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर धौलपुर के जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने की पहल सरकार ने शुरू कर दी है। ओबीसी आयोग के सदस्य सचिव बुधवार को भरतपुर पहुंचकर जाट समाज की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति के अलावा अन्य पहलुओं का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन


जाट आरक्षण संघर्ष समिति भरतपुर धौलपुर के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया सरकार द्वारा भेजी गई अधिसूचना में बताया गया है कि ओबीसी आयोग 17 फरवरी को जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने के विषय पर सुनवाई करेगा बाद में धौलपुर जाएगा और यही प्रक्रिया शुरू होगी।

इस मामले में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने खुशी जताते कहा है कि जाट समाज की एकता का सिला है कि समाज को हक देने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेम सिंह ने जाट समाज से अपील की है कि भारी संख्या में अपनी आर्थिक स्थिति के दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर अपना पक्ष रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें