फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: बंगलूरू में आज भाजपा की बैठक, आगामी चुनावों को जीतने की रणनीति पर होगी चर्चा

Sun, 21 Jan 2024 11:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के पूर्व सीएम डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि आज एनडीए के उम्मीदवारों के चयन करने को लेकर बैठक होगी। भाजपा और जेडीएस के गठबंधन के बाद यह पहला चुनाव होगा और हम संयुक्त उम्मीदवार चयन पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
डीवी सदानंद गौड़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। बैठकों और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कौन सी सीट  किसकी होगी, इसको लेकर भी बहस जारी है। इस बीच आज बंगलूरू में भाजपा की बैठक होने वाली है। बताया जा रहा कि एमएलसी के चुनावों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा और जेडीएस के गठबंधन के बाद यह पहला चुनाव होगा
कर्नाटक के पूर्व सीएम डीवी सदानंद गौड़ा ने बैठक पर कहा कि आज एनडीए के उम्मीदवारों के चयन करने को लेकर बैठक होगी। उन्होंने कहा, 'भाजपा और जेडीएस के गठबंधन के बाद यह पहला चुनाव होगा और हम संयुक्त उम्मीदवार चयन पर चर्चा करेंगे। हम केवल एमएलसी चुनावों पर चर्चा करेंगे, लोकसभा चुनाव पर विचार-विमर्श राष्ट्रीय नेताओं द्वारा किया जाएगा। मैं मुख्यमंत्री से कल अवकाश घोषित करने का आग्रह करूंगा। कर्नाटक भगवान हनुमान का जन्मस्थान है, लोग इस ऐतिहासिक अवसर को कल मनाना चाहते हैं।'

राम मंदिर देश का गौरव
वहीं, बैठक पर भाजपा नेता सीएन अश्वथ नारायण ने कहा, 'पार्टी के राज्य अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने एक बैठक बुलाई और हम पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के आने की उम्मीद कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार को अंतिम रूप देने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही चुनाव जीतने के लिए दोनों दल एक साथ कैसे काम कर सकते हैं इस पर भी चर्चा होगी। राम मंदिर देश का गौरव है और 500 साल पुराना सपना सच हो गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें