फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण पर अगले सप्ताह होगी संसद की स्थायी समिति की बैठक

Thu, 21 Nov 2019 03:17 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्रालय की पर्यावरण पर बनी संसदीय स्थायी समिति ने बुधवार को वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर चर्चा की। समिति अगले सप्ताह एक बार फिर वायु प्रदूषण के हालात की समीक्षा बैठक करेगी। संसद परिसर में हुई इस बैठक में सांसदों ने दिल्ली समेत समूचे एनसीआर के वायु प्रदूषण के हालात पर चिंता व्यक्त की। 

विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि पर्यावरण मंत्रालय, राज्यों के साथ मिलकर वायु प्रदूषण नियंत्रण पर काम करेगा। साथ ही कैलिफोर्निया, शंघाई और लंदन में वायु प्रदूषण रोकने के मॉडल को लागू करने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समिति ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई है। 

ढाई घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में समिति में शामिल 28 में से 23 सांसद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक में सांसदों में गौतम गंभीर, हेमा मालिनी, संजय सिंह, कल्याण बनर्जी, सीआर पाटिल, एसपी एस बघेल शामिल हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले सांसद पाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर वायु प्रदूषण को लेकर संसदीय स्थायी समिति को लेकर उदासीनता की शिकायत की थी। जिस पर मंगलवार को स्पीकर ने अधिकारियों और सांसदों को वायु प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लेने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें