फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों को दिखेगा ये खास पेड़, कीमत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!

Sat, 06 Apr 2024 04:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो,नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन को भी रिडेवलपमेंट किया जा रहा है। नई दिल्ली स्टेशन से रोजाना करीब 350 ट्रेनों का संचालन होता है। देशभर से हजारों यात्री यहां आते-जाते हैं। सभी प्रमुख राज्यों की शताब्दी, राजधानी ट्रेनों के अलावा कई सुपर फास्ट ट्रेनों समेत वंदे भारत-तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन भी इस स्टेशन से होता है।
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगाया गया खास पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे लगातार नई ट्रेनें तो शुरू कर ही रहा है, साथ ही रेलवे स्टेशनों की साज-सज्जा पर भी खास ध्यान दे रहा है। रेलवे देशभर के कई स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने जा है। एक हजार से अधिक स्टेशनों पर रिडेवलपमेंट का काम तेजी से शुरू भी हो चुका है। इनमें नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। 
विज्ञापन


देश की राजधानी नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन को भी रिडेवलपमेंट किया जा रहा है। नई दिल्ली स्टेशन से रोजाना करीब 350 ट्रेनों का संचालन होता है। देशभर से हजारों यात्री यहां आते-जाते हैं। सभी प्रमुख राज्यों की शताब्दी, राजधानी ट्रेनों के अलावा कई सुपर फास्ट ट्रेनों समेत वंदे भारत-तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन भी इस स्टेशन से होता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अपने आप में इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह देश की राजधानी का रेलवे स्टेशन है। दूसरा रेलवे मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं अमलीजामा इसी स्टेशन से पहनाया जाता है। ये देश के उन सभी स्टेशनों में शामिल है, जिसकी कनेक्टिविटी हर बड़े शहर से है। इसलिए इस स्टेशन पर देश-विदेश से आने वाले वीआईपी के लिए अलग से एंट्री बनाई है। यहां अन्य देशों के प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री, सांसद और फिल्मी सितारे आते-जाते रहते हैं। इस वजह से यहां पर खास साज-सज्जा भी की गई है। खासतौर पर पेड़-पौधे और हरियाली भी की गई है।

इसी स्टेशन पर लाखों की कीमत का एक खास पेड़ भी लगाया गया है, जो इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ये खास पेड़ नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तिलक ब्रिज की ओर अंतिम छोर पर इस पेड़ को लगाया गया है। इस पड़े की देखभाल में लगे मौजूद कर्मी ने बताया कि इसी कीमत लगभग 23 से 25 लाख के बीच है। यह पेड़ थाईलैंड से मंगवाया गया है। जब पौधा छोटा होता है, तभी से मोल्ड (घुमावदार) किया जाता है। इस तरह धीरे-धीरे इसकी शाखाएं जालीनुमा आकार ले लेती हैं, जो दूर से बेहद आकर्षक लगती हैं। इसी वजह से इसकी कीमत अन्य पेड़ की तुलना में ज्यादा होती है। इस खास पेड़ को हर महीने एक लीटर प्रोटीन दिया जाता है। स्टेशन पर लगे इन खास पौधों की रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनी के पास है। दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) के मीडिया सलाहकार प्रेम शंकर झा ने अमर उजाला को बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा लगातार रेलवे स्टेशनों की साज सज्जा के लिए कई प्रयास किए जाते हैं। इनमें स्टेशनों के आसपास हरियाली बढ़ाने का भी इंतजाम किया जा रहा है। इसलिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट एंट्री पर कुछ विशेष बोनसाई पौधे लगाए गए हैं। हम प्रतिमाह प्रत्येक पौधे के लिए 350 रुपये बतौर रखरखाव खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें