सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की ‘गति’ कुछ और तेज हो सकती है। रेल विभाग स्पेनिश ट्रेन टेलगो का ट्रायल मथुरा-पलवल रूट पर कर रहा है।
इस रूट पर टेलगो को 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी है। इस ट्रायल के लिए ट्रैक की स्पीड को और बढ़ाया है। इसका फायदा इसी रूट से होकर आगरा कैंट पहुंचने वाली गतिमान एक्सप्रेस को भी मिलेगा। उसकी गति 100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 90 किमी. प्रति घंटे हो जाएगी।
बता दें, देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल को निजामुद्दीन (दिल्ली) से आगरा कैंट के बीच शुरू किया गया था। इसकी निर्धारित समयावधि 100 मिनट है। लेकिन कई दफा ट्रेन निर्धारित समय से दो से तीन मिनट तक पहले भी कैंट आ चुकी है।