फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ जाएगी 'गतिमान' की गति, रेलवे ने की तैयारी

Thu, 12 May 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की ‘गति’ कुछ और तेज हो सकती है। रेल विभाग स्पेनिश ट्रेन टेलगो का ट्रायल मथुरा-पलवल रूट पर कर रहा है।
विज्ञापन


इस रूट पर टेलगो को 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी है। इस ट्रायल के लिए ट्रैक की स्पीड को और बढ़ाया है। इसका फायदा इसी रूट से होकर आगरा कैंट पहुंचने वाली गतिमान एक्सप्रेस को भी मिलेगा। उसकी गति 100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 90 किमी. प्रति घंटे हो जाएगी।

बता दें, देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल को निजामुद्दीन (दिल्ली) से आगरा कैंट के बीच शुरू किया गया था। इसकी निर्धारित समयावधि 100 मिनट है। लेकिन कई दफा ट्रेन निर्धारित समय से दो से तीन मिनट तक पहले भी कैंट आ चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मथुरा-पलवल रूट पर किया जाना है टेलगो का ट्रायल

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल के वक्त निर्धारित समय सीमा 90 मिनट रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे 100 मिनट कर दिया गया।

कई स्थानों पर गतिमान अब भी 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है, जबकि कई जगह उसकी स्पीड 100 किमी प्रति घंटा रहती है।

अब रेलवे स्पेनिश ट्रेन टेलगो के हल्के कोच वाली गाड़ी का ट्रायल मथुरा-पलवल रूट पर करने जा रहा है। पिछले दिनों आरडीएसओ ने भी रूट का परीक्षण किया था।

बुधवार को कार्यवाहक डीआरएम एसपी सिंह ने भी टेलगो के ट्रायल के मद्देनजर मथुरा-पलवल रूट का निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इसी माह ट्रायल संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें