फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elgar case: एक्टिविस्ट गौतम नवलखा को जमानत से इनकार, एनआईए कोर्ट ने खारिज की अर्जी

Mon, 05 Sep 2022 02:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यह मामला पुणे में आयोजित एलगार परिषद-नक्सली कनेक्शन से जुड़ा है। गौतम नवलखा को इस मामले में कथित भूमिका को लेकर 28 अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में नवलखा को घर में नजरबंद रखा गया था, लेकिन बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
गौतम नवलखा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चर्चित एलगार परिषद मामले में मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट ने आज एक्टिविस्ट गौतम नवलखा को जमानत देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


यह मामला पुणे में आयोजित एलगार परिषद-नक्सली कनेक्शन से जुड़ा है। गौतम नवलखा को इस मामले में कथित भूमिका को लेकर 28 अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में नवलखा को घर में नजरबंद रखा गया था, लेकिन बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

उन्हें मुंबई के उपनगर तलोजा जेल में रखा गया है। विशेष न्यायाधीश राजेश जे. कटारिया ने सोमवार केा नवलखा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। हालांकि, आदेश का विस्तृत विवरण अभी नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन


बता दें, पुणे के शनिवारवाड़ा में 31 दिसंबर 2017 को एल्गार परिषद सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें कथिततौर पर भड़काऊ भाषण दिए गए थे। इसके अगले दिन पुणे के बाहरी इलाके में स्थित कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हिंसा हुई थी। इसे लेकर पुणे पुलिस ने दावा किया था कि इस सम्मेलन को नक्सलियों का समर्थन प्राप्त था। एनआईए ने बाद में मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। मामले में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन


नवलखा ने इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत अर्जी दायर की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। गौतम नवलखा ने 19 फरवरी 2021 को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आठ फरवरी को नवलखा की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उसे एनआईए की विशेष अदालत के फैसले में दखल देने का कोई उचित कारण दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं विशेष अदालत ने गौतम नवलखा की याचिका पहले ही खारिज कर दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें