सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से लूट को अंजाम देने वाले कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई। उनसे पूछताछ के बाद देवाशीष दास का नाम सामने आया। देबाशीष को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने सात नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
महानगर पुलिस ने मौलाली इलाके में एक व्यापारी से 1.25 करोड़ रुपए लूट के मामले में कोलकाता पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देबाशीष दास को बिधाननगर स्थित आवास से बुधवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां आरोपी को सात नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने मौलाली में कुछ लोगों ने पुलिस पहचान का इस्तेमाल कर एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये लूट लिए। लूट की शिकायत तालतल्ला थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग को सौंप दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से लूट को अंजाम देने वाले कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई। उनसे पूछताछ के बाद देवाशीष दास का नाम सामने आया।
पुलिस ने बुधवार को बिधाननगर स्थित उनके आवास पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने देबाशीष को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने सात नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।