फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत जल्द पहुंचने वाली है 'मानसून एक्सप्रेस', आपके यहां कब होगी झमाझम बारिश?

Tue, 07 Jun 2016 11:27 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि केरल में अगले 48 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

इससे पहले मौसम विज्ञान ने कहा था कि मानसून 7 जून को केरल तट पर दस्तक देगा। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक और केरल, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी क्षेत्र और लक्षद्वीप में ‘भारी से अधिक भारी बारिश’ का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान

- फोटो : अमर उजाला
विभाग का कहना है कि तेलंगाना के विभिन्न स्थानों और उत्तर कर्नाटक के अंदरूनी क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल के उप हिमालय के अलग-अलग क्षेत्रों, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में  भारी से अधिक भारी बारिश की संभावना है।

हालांकि राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों, पश्चिम और पूर्व मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश और गुजरात में लू की स्थिति प्रबल बनी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें