फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South India: DRI को मिली बड़ी कामयाबी, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में हवाईअड्डों पर आठ करोड़ का सोना जब्त

Sat, 11 Mar 2023 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर/विशाखापत्तनम

सार

डीआरआई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर एयर अरेबिया के विमान से उतरे यात्रियों की तलाशी ली। उनके पैंट, जूतों और मलाशय में सोने के गहने छुपाए गए थे।
विज्ञापन
सोना (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शनिवार को शारजाह से यहां पहुंचने वाले 11 यात्रियों से 3.8 करोड़ रुपये मूल्य के 6.62 किलोग्राम वजन के सोने के गहने जब्त किए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर एयर अरेबिया के विमान से उतरे यात्रियों की तलाशी ली। उनके पैंट, जूतों और मलाशय में सोने के गहने छुपाए गए थे। सूत्रों के अनुसार, कल्लाकुरिची निवासी अर्जुनन से 500 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश : डीआरआई ने रेलवे स्टेशन से 4.21 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने श्रीकाकुलम रेलवे स्टेशन पर दो लोगों के पास से 4.21 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना बरामद किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन का राज्यपाल रवि और भाजपा पर हमला, बोले- एक धर्म की अवधारणा सामाजिक न्याय के खिलाफ

खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई विशाखापत्तनम के अधिकारियों ने यात्री को रोका जो चेन्नई मेल से कोलकाता से श्रीकाकुलम नौ मार्च को आया था। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया जो यात्री से सोना लेने आया था और स्टेशन पर ही मौजूद था।

डीआरआई ने बताया कि आरोपी के पास से सोने की आठ ईंटे मिलीं जिनका कुल वजन 7.396 किलोग्राम है और इनकी कीमत करीब 4.21 करोड़ रुपये आंकी गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक सोने की तस्करी बांग्लादेश से की गई और कोलकाता में उसकी सोने की ईंट बनाई गयीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें