फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL: मुंबई में शेफाली का 'सुपरहिट शो', 28 गेंद पर जड़ दिए 76 रन; दिल्ली ने 77 गेंद शेष रहते गुजरात को हराया

Sat, 11 Mar 2023 10:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 7.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलराउंडर मरिजाने कैप की कातिलाना गेंदबाजी और शेफाली वर्मा के आतिशी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिल्टस ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 77 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट उसकी चार मैचों में यह तीसरी जीत है। वहीं, गुजरात की चार मैचों में तीसरी हार है।
विज्ञापन


गुजरात ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 7.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए। शेफाली वर्मा ने 28 गेंद पर 76 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दिलाई।

शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग - फोटो : WPL
शेफाली का स्ट्राइक रेट 271.43 का रहा
मुंबई में शेफाली का सुपरहिट शो दर्शकों को देखने को मिला। उन्होंने 19 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया था। शेफाली ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 271.43 का रहा। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आईं कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके लगाए। 

पावरप्ले में ही दिल्ली ने 87 रन बना दिए
शेफाली की तूफानी पारी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि दिल्ली ने 106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले यानि शुरुआती छह ओवर में ही 87 रन बना लिए थे। यह महिला प्रीमियर लीग में अब तक पावरप्ले में किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन

मरिजान कैप - फोटो : WPL
ऐसी रही गुजरात की पारी
इससे पहले गुजरात के लिए किम गर्थ ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम ने 22 और हरलीन देओल ने 20 रन बनाए। तनुजा कंवर ने 13 रनों का योगदान दिया। चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने पांच विकेट लिए। शिखा पांडे को तीन सफलता मिली। राधा यादव को एक विकेट मिला।

अंक तालिका की स्थिति
टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
मुंबई इंडियंस 3 3 0 6 4.228
दिल्ली कैपिटल्स 4 3 1 6 2.338
यूपी वॉरियर्स 3 2 1 4 0.509
गुजरात जाएंट्स 4 1 3 2 -3.397
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 0 4 0 -2.648
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें