फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक नौ को, सांसदों के निलंबन पर बड़े फैसले के आसार

Thu, 04 Jan 2024 11:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा से भी 46 सदस्यों को निलंबित किया गया था। इनमें 11 सदस्यों का मामला उच्च सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। इस समिति की अध्यक्षता उपसभापति हरिवंश के पास है।
विज्ञापन
राज्यसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की अगली बैठक नौ जनवरी को डॉ. हरिवंश की अध्यक्षता में होनी है। सूत्र के अनुसार, समिति के समक्ष विभिन्न मामले लंबित हैं, जिनमें हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान 11 सांसदों के निलंबन से संबंधित मामला भी शामिल है।

विज्ञापन


राज्यसभा से भी 46 सांसदों का निलंबन
गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा से भी 46 सदस्यों को निलंबित किया गया था। इनमें 11 सदस्यों का मामला उच्च सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। इस समिति की अध्यक्षता उपसभापति हरिवंश के पास है। निलंबन मामले पर राज्यसभा की समिति की बैठक अभी बाकी है। इस विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक, विपक्षी पार्टी के सांसदों- जेबी माथेर हिशाम, एल हनुमंथैया, नीरज डांगी, राजमणि पटेल, कुमार केतकर, जी सी चन्द्रशेखर (सभी कांग्रेस); बिनॉय विश्वम और संदोश कुमार पी. (दोनों सीपीआई), एम मोहम्मद अब्दुल्ला (डीएमके), जॉन ब्रिटास और ए ए रहीम (दोनों सीपीआई-एम) को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें