फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'सीएम झूठ बोल रहे हैं', टैक्स बंटवारे पर उत्तर बनाम दक्षिण करने पर सिद्धारमैया पर हमलावर हुई भाजपा

Thu, 04 Jan 2024 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

पोस्ट में सीएम ने लिखा था कि 'कर्नाटक का टैक्स का हिस्सा साल दर साल घट रहा है। कर्नाटक के लोगों द्वारा दिया जा रहा टैक्स का पैसा उत्तरी राज्यों के साथ साझा किया जा रहा है।'
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के टैक्स बंटवारे को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। कर्नाटक भाजपा के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अश्वथ नारायण ने बताया कि केंद्र सरकार ने साल 2014-2024 के दौरान कर्नाटक को 2,82,791 करोड़ रुपये दिए हैं, जो कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान दिए गए पैसों से 245.7 प्रतिशत ज्यादा है। 
विज्ञापन


सीएम ने लगाए थे ये आरोप
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा था कि 'कर्नाटक का टैक्स का हिस्सा साल दर साल घट रहा है। कर्नाटक के लोगों द्वारा दिया जा रहा टैक्स का पैसा उत्तरी राज्यों के साथ साझा किया जा रहा है। पीएम मोदी को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने लिखा कि कर्नाटक के साथ यह अन्याय क्यों हो रहा है? यह कर्नाटक के साढ़े छह करोड़ लोगों का सवाल है। इसका जवाब दीजिए पीएम मोदी।'

सीएम ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें बताया कि कर्नाटक का टैक्स शेयर 15वें वित्त आयोग में 3.64 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि 14वें वित्त आयोग में यह 4.71 प्रतिशत था। सीएम सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि इससे राज्य को तीन साल में 26,140 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता अश्वथ नारायण का पलटवार
सीएम के आरोपों पर भाजपा नेता अश्वथ नारायण ने पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भाजपा नेता ने लिखा कि 'क्या आपमें कोई शर्म बाकी है या नहीं? आप लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं, जबकि हकीकत में यह एक झूठ है। 2014-24 (22 दिसंबर 2023 तक) राज्य को टैक्स शेयर के रूप में केंद्र सरकार से 2,82,791 करोड़ रुपये मिले हैं, जो कि 245.7 प्रतिशत ज्यादा है जो 2004-14 के दौरान यूपीए की सरकार में राज्य को मिला था।'

भाजपा नेता ने लिखा '2004-14 के बीच 60,779.84 करोड़ रुपये राज्य को मिले थे, जबकि 2014 से लेकर 2023 तक 2,08,832 करोड़  रुपये जारी किए गए, जो 243 प्रतिशत ज्यादा है। आप कर्नाटक के लोगों की सेवा करने में नाकाम हुए हैं और अब आपको चेहरा छिपाने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है और अब आप गंदी राजनीति कर रहे हैं।'
विज्ञापन



'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें