फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat Death Case: दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को जमानत, NDPS कोर्ट का फैसला

Mon, 19 Sep 2022 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

इससे पहले इसी कोर्ट ने कर्लीज रेस्त्रां के मालिक एडविन नूनिस को जमानत दी थी। कर्लीज वह रेस्तरां है, जहां फोगाट ने पार्टी की थी।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है। मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो को गोवा की एक विशेष कोर्ट ने सोमवार को जमानत दे दी। मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी रामचंद्र मांड्रेकर और दत्ताप्रसाद गांवकर को जमानत दी गई है। दोनों को एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी।

विज्ञापन


इससे पहले इसी कोर्ट ने कर्लीज रेस्त्रां के मालिक एडविन नूनिस को जमानत दी थी। कर्लीज वह रेस्तरां है, जहां फोगाट ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले पार्टी की थी। 43 साल की फोगाट को 23 अगस्त को अंजुना के एक निजी अस्पताल में मृत लाया गया था। पुलिस ने कहा था कि फोगाट को पानी के साथ एक नशीला पदार्थ दिया गया था।

फोगाट के दो साथियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी गई थी। सीबीआई की एक टीम फिलहाल राज्य में है। अधिकारियों ने कहा कि टीम ने उस होटल का दौरा किया, जहां फोगाट ठहरी थीं। सीबीआई टीम कर्लीज रेस्त्रां भी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें