फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: 'मेरे पिता को जेल के अंदर ही जान से मारने की साजिश', चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश का बड़ा दावा

Thu, 21 Sep 2023 09:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर उनके बेटे और टीडीपी पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, जेल में बंद मेरे पिता को मारने की साजिश हुई है।
विज्ञापन
Chandra Babu Naidu, Telgu Desham Party (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कहा कि यदि जेल में बंद मेरे पिता को कुछ होता है, तो सीधे तौर पर जगन मोहन रेड्डी सरकार ही दोषी होगी।
विज्ञापन


टीडीपी पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने गुरुवार को दावा किया कि जेल में चंद्रबाबू नायडू की जिंदगी खत्म करने की साजिश रची गई है। उन्होंने बताया कि सबूतों के अभाव में उन्हें जमानत देने से इनकार किया जा रहा है। जिस जेल में उन्हें रखा गया,वहां मच्छरों की भरमार है। अधिकारी कथित तौर पर इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उनके पिता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है।

राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में एक रिमांड कैदी की कथित तौर पर डेंगू बुखार से मौत हो गई थी।

क्या है मामला ?
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। जिससे राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में 14 दिन की रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें