फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: ममता के करीबी मंत्री फिरहाद हकीम ने TMC नेताओं पर ही लगाए आरोप, कहा- कुछ नेता भ्रष्टाचार में लिप्त

Mon, 01 Jan 2024 10:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा है। उन्होंने कहा कि कुछ टीएमसी नेता भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब गए हैं। 
विज्ञापन
टीएमसी नेता फिरहाद हकीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मंत्री और ममता बनर्जी के करीबी कहे जाने वाले फिरहाद हकीम के एक बयान ने टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्कूल भर्ती अनियमितताओं को लेकर फिरहाद हकीम ने कहा कि टीएमसी के कुछ नेता भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब नहीं हैं कि पूरी पार्टी ही भ्रष्ट हैं।   
विज्ञापन


नौकरियों के नाम पर पैसों की लूट- हकीम
टीएमसी के नेताओं पर टिप्पणी करते हुए हकीम ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता नौकरियों के नाम पर लोगों से पैसा लूटते हैं। उन्होंने कहा, जो लोग भर्ती घोटाले में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वे पापी हैं। गौरतलब है कि उनकी यह टिप्पणी उस वक्त सामने आई जब स्कूल भर्ती अनियमितताओं में कई टीएमसी नेताओं और राज्य मंत्रियों की गिरफ्तारी हुई हैं। 

जब भ्रष्टाचार हुआ था, तो वह चुप क्यों थे- कुणाल
फिरहाद हकीम के बयान पर न केवल विपक्ष बल्कि उनकी ही पार्टी के भीतर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि जब भ्रष्टाचार हो रहा था तब वह क्या कर रहे थे? तब वह चुप क्यों थे? यह दिखावा करने का प्रयास कि कुछ लोग बहुत ईमानदार हैं, हास्यास्पद है।
विज्ञापन


 दिलीप घोष बोले, जनता को बना रहे बेवकूफ
वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि हकीम का बयान लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के लोगों को बेवकूफ बनाने की एक चाल है। दिलीप घोष ने कहा उन्हीं पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब भ्रष्टाचार हो रहा था, हर कोई अपना-अपना हिस्सा लेने में व्यस्त था। अब चुनाव से पहले  वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें