फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान से जल्द रिहा होगा भारतीय सैनिक चंदू चव्हाण'

Fri, 13 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अनजाने में भारत-पाक सीमा पार करने के  कारण पाकिस्तानी सैनिकों की गिरफ्त में आए सेना के जवान चंदू चव्हाण की जल्द रिहाई हो सकती है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बृहस्पतिवार को यह संकेत दिया। उन्होंने मुंबई में मझगांव डॉक लि. (एमडीएल) में स्कॉर्पीन पनडुब्बी खांदेरी के जलावतरण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय सैनिक चंदू चव्हाण को रिहाई की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने सेना के जवान चंदू चव्हाण की रिहाई का वादा किया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि पाक में नए सेनाध्यक्ष का नजरिया भारत के प्रति बदला है और यह पाक के रुख में नरमी का संकेत भी माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को डॉ.भामरे ने कहा कि चंदू चव्हाण जीवित हैं और जांच के बाद जल्द ही उनकी रिहाई की उम्मीद है।  

 
विज्ञापन

चंदू की रिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है

डीजीएमओ (सैन्य अभियानों के महानिदेशक) स्तर पर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक डीजीएमओ ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ कम से कम 20 से 22 बार बातचीत की है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही डीजीएमओ स्तर पर चंदू चव्हाण की रिहाई की बात हुई है। 

पाकिस्तान ने कहा है कि जांच खत्म हो रही है और चंदू चव्हाण को जल्द रिहा किया जाएगा। 37 राष्ट्रीय राईफल्स में तैनात 22 वर्षीय चंदू चव्हाण महाराष्ट्र के धुलिया जिले के बोरविहिर गांव के निवासी हैं और संयोग से डॉ. भामरे उस लोकसभा क्षेत्र के सांसद है। डॉ. भामने ने कहा कि मैं उनके परिवार के साथ नियमित संपर्क में हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें