फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने दिया प्रिंट मीडिया की तरह जवाबदेह बनाने पर जोर

Mon, 25 Oct 2021 10:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आईआईएमसी के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्पीकर ने कहा कि पत्रकार समाज की अंतर आत्मा के रखवाले होते हैं। यह उनका दायित्व है कि वे समाज के दृष्टिकोण व चेतना को देश के अनुकूल रखें। 
 
विज्ञापन
ओम बिड़ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने समाज में गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया की तरह सोशल मीडिया की भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

विज्ञापन


देश के अग्रणी मीडिया संस्थान 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन' (आईआईएमसी) के विद्यार्थियों को सोमवार को संबोधित करते हुए बिड़ला ने पत्रकारों को समाज की अंतर आत्मा का रखवाला बताया। यह उनका दायित्व है कि वे समाज के दृष्टिकोण और बौद्धिक चेतना को राष्ट्र के अनुकूल रखें। उन्होंने सोशल मीडिया की जवाबदेही पर जोर दिया और कहा कि इसे प्रिंट मीडिया की तरह जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। 

गलत सूचना का समाज पर नकारात्मक असर
स्पीकर बिड़ला ने कहा कि गलत सूचना के प्रसार से समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है। गलत सूचनाओं के प्रसार की जांच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार निडरता और निष्पक्षता की भावना के साथ सच्चाई के साथ खड़े होते हैं। वे अपने कर्तव्य को पूरी लगन और निष्पक्षता से निभाते हैं। उन्होंने भावी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे जनता को अपनी स्टोरी से शिक्षित करें, प्रामाणिक जानकारी दें और देश में रचनात्मक और सकारात्मक माहौल बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें