फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: पोषण अभियान को बिल गेट्स का समर्थन सराहनीय'; 12 लाख से अघिक आंगनवाड़ी हैंडहेल्ड डिवाइस से लैस

Fri, 01 Mar 2024 12:25 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 'पोषण अभियान' का समर्थन करने के लिए बिल गेट्स का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 12 लाख आंगनवाड़ियों को 'हैंडहेल्ड डिवाइस' से लैस किया जा चुका है।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि देशभर में 12 लाख से अधिक आंगनवाड़ियों को 'हैंडहेल्ड डिवाइस' से लैस किया जा चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी मिशन- पोषण अभियान का लगातार समर्थन करने के लिए बिल गेट्स का आभार प्रकट किया। उन्होंने गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की उदारता और निरंतर सामाजिक कार्य को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन


ईरानी ने कहा कि ऐसा केवल भारत में ही संभव है जहां अरबपति बिल गेट्स खिचड़ी बनाने और खाने के पूरे प्रोसेस में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाय बनाने वाले से मिलने के लिए बिल गेट्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में एक चायवाले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और अब पोषण संबंधी संदेश के लिए कार्टून कार्यक्रम के लॉन्च के मौके पर बिल गेट्स की मौजूदगी दिखाती है कि उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं। साथ ही वे कितने संवेदनशीलता हैं।

स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, संघवाद उनके शासन के एजेंडे में से एक है। पीएम सहकारिता के साथ-साथ सहयोग में भी विश्वास करते हैं। यही कारण है कि जब पीएम मोदी ने हमारे देश के इतिहास में पहली बार पदभार संभाला, तो भारत सरकार के 18 मंत्रालयों को 'पोशन' नामक राष्ट्रीय प्रमुख योजना से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि पोषण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास लगभग 54 साल से हो रहे हैं। 1970 के दशक से पोषण के लिए राष्ट्रीय प्रयास हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में इस योजना को दोबारा शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें