मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम और भारतीय जनता पार्टी ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। इसके तहत तीसरे चरण की चयन प्रक्रिया में मेरठ को शामिल कराने की मुहिम चलाई जा रही है। स्मार्ट सिटी के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के वोट इकट्ठा करने के मकसद से एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल, एसएमएस देकर स्मार्ट सिटी के पक्ष में वोट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फेसबुक के जरिए भी वोट डाले जा सकते हैं।