SABERA के छठे संस्करण के लिए रिस्पॉन्सिबल बिजनेस, रिस्पॉन्सिबल बिजनेस लीडर, प्रॉमिसिंग रिस्पॉन्सिबल बिजनेस और लाइफटाइम अचीवमेंट सहित सभी श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा एनएमएमएल, तीन मूर्ति में कर दी गई है। अमर उजाला इस कार्यक्रम का एक्सीलेंस पार्टनर है। SABERA, का पूरा नाम सोशल एंड बिजनेस इंटरप्राइज रिस्पॉन्सिबल अवार्ड्स है। इसकी इस वर्ष की थीम राष्ट्र की आत्म-विश्वसनीयता और सतत विकास को उजागर करने की कोशिश है।
इस वर्ष, इनेशियेटिव, एन्टिटी और इंडिविजुअल की तीन मुख्य श्रेणियों के लिए कुल 150 प्रेरक प्रविष्टियां मिली थीं। सबेरा ने इन प्रभावशाली पहल और प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए चार जूरी प्रशस्तियों सहित 42 प्रमाणपत्र प्रदान किए। जिसके बाद पुरस्कार विजेताओं ने सामाजिक जिम्मेदारी, स्थिरता और अभिनव समाधान के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
यहां पढ़ें विजेताओं की सूची
सिंपली सुपर्णा मीडिया नेटवर्क द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत दिल्ली की संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा (निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले की विशेष जांच की प्रमुख) के मुख्य भाषण के साथ हुई। अपने भाषण में उन्होंने विशेष रूप से समावेशी विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लचीले और टिकाऊ भविष्य के लिए आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए।
इस दौरान सबेरा की संस्थापक सुपर्णा चड्डा ने कहा कि SABERA 2023 ज्ञान साझा करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। हम सभी विजेताओं को बधाई देते हैं और एसडीजी और ईएसजी से जुड़ी सर्वोत्तम प्रथाओं को उजागर करके भारत को विकास की राह पर लाने के लिए उनके अच्छे काम की सराहना करते हैं। मैं अपना बहुमूल्य समय देने के लिए जूरी सदस्यों और प्री-स्क्रीनिंग काउंसिल की आभारी हूं और प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं, कॉर्पोरेट्स, गैर-लाभकारी संस्थाओं और नीति प्रभावितों को अपनी उपस्थिति से सबेरा 2023 की शोभा बढ़ाने के लिए आभारी हूं।
जूरी में ये हस्तियां रही मौजूद
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल की अध्यक्ष और इंद्रप्रस्थ कैंसर सोसायटी और रिसर्च सेंटर में गवर्निंग काउंसिल की उपाध्यक्ष सुश्री रेनू सूद कर्नाड ने तीसरी बार जूरी की अध्यक्षता की। वहीं, अन्य जूरी सदस्यों में डॉ. मुकुंद राजन (ईक्यूब इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के अध्यक्ष), दिनेश छाबड़ा (पूर्व सीईओ, उषा इंटरनेशनल), रिचर्ड रेखी (बोर्ड सदस्य - केपीएमजी दुबई और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी -केपीएमजी इंडिया) ,संजय प्रकाश (प्रबंध निदेशक और सीईओ, एसबीआई फाउंडेशन), सुजाता यूजी (प्रमुख-वैश्विक भागीदारी और बहुपक्षीय, इन्वेस्ट इंडिया वरिष्ठ सलाहकार, डब्ल्यूएआईपीए) और आस्था ग्रोवर (प्रमुख, स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय) शामिल थे।
2018 में हुई थी शुरुआत
2018 में संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार विजेता, सुपर्णा चड्डा की ओर से SABERA के रूप में शुरू की गई पहल अब एक अनूठे उद्देश्य का पर्याय बन गई है। SABERA अपनी तरह का एक वार्षिक सोशल इंपेक्ट पुरस्कार है जो कंपनियों, गैर-लाभकारी संस्थाओं और व्यक्तियों की ओर से किए गए सतत विकास की कोशिशों पर प्रकाश डालता है।
SABERA का उद्देश्य समाज में अच्छाई को बढ़ाना है। इस मंच में विविध हितधारक हैं और बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां, चेंजमेकर्स औरउद्योग के दिग्गजों जगत के दिग्गज सक्रिय रूप से इसका समर्थन करते हैं। यह मंच प्रभाव और विकास की प्रेरक कहानियों को बढ़ावा देकर भारत की सफलता की सकारात्मक कहानी के निर्माण में योगदान देता है। SABERA ने अमर उजाला के साथ एक्सीलेंस पार्टनर और वीमेन एंडेंजर्ड के साथ जेंडर इक्विटी पार्टनर के रूप में साझेदारी की है।