फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: राज्यसभा में हंगामा, तृणमूल के छह सांसद निलंबित

Thu, 05 Aug 2021 01:49 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

तृणमूल की डोला सेन, मोहम्मद नदीमुल हक, अबीर रंजन विश्वास, शांता छेत्री, अर्पिता घोष और मौसम नूर को उच्च सदन से निलंबित किया गया।
विज्ञापन
राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा की मांग को लेकर जारी हंगामे के बीच वेल में पहुंचकर आसन के सामने तख्तियां लहरा रहे तृणमूल कांग्रेस के छह सदस्यों को सभापति वेंकैया नायडू ने दिनभर के लिए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


सभापति ने दिन की कार्यवाही की शुरुआत करते हुए किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए दिए नोटिस स्वीकार करने और अन्य नोटिस खारिज किए जाने की सूचना दी।

इसके तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समक्ष आकर पेगासस जासूसी विवाद पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। नायडू ने इनसे अपने स्थान पर लौटने और कार्यवाही चलने देने की अपील की।

उन्होंने आसन के समक्ष तख्तियां दिखाने वाले सदस्यों को नियम 255 के तहत पूरे दिन के लिए निलंबित करने की चेतावनी भी दी। लेकिन हंगामा नहीं थमा।

इस पर सभापति ने इसे आसन की अवज्ञा बताते हुए हंगामा कर रहे सदस्यों को नियम 255 के तहत सदन से बाहर जाने को कहा। उन्होंने स्वयं किसी का नाम नहीं लिया और राज्यसभा सचिवालय से इन सदस्यों के नाम देने को कहा।
विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई
संसदीय बुलेटिन के मुताबिक तृणमूल की डोला सेन, मोहम्मद नदीमुल हक, अबीर रंजन विश्वास, शांता छेत्री, अर्पिता घोष और मौसम नूर को उच्च सदन से निलंबित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें