फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: छह बार के विधायक रहे मधु श्रीवास्तव ने छोड़ी भाजपा, इस बात से चल रहे थे नाराज

Sun, 13 Nov 2022 02:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात में छह बार विधायक रहे  मधु श्रीवास्तव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।  श्रीवास्तव टिकट कटने से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मधु श्रीवास्तव ने छोड़ी पार्टी - फोटो : Facebook@Madhu Srivastav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वाघोड़िया से छह बार विधायक रहे मधु श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्रीवास्तव टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। मधु श्रीवास्तव का टिकट काटते हुए इस बार भाजपा ने अश्विन पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं टिकट कटने के बाद श्रीवास्तव ने कहा था कि अगर उनके समर्थक चाहेंगे तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले भी कई नेताओं ने दिया इस्तीफा
बता दें कि इससे पहले भी गुजरात भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। 11 नवंबर को भाजपा के दो बार के विधायक केसरी सिंह सोलंकी ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी। सोलंकी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 
सोलंकी गुजरात के खेड़ा जिले की मातर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अगले माह हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, इस कारण उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। गुजरात आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर कर कहा कि केसरीसिंह सोलंकी आप में शामिल हो गए है। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने शुक्रवार को नंदोड (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव, आठ को परिणाम
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को होगी। इस दिन 89 सीटों पर  वोटिंग होगी।वहीं, दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता की भी घोषणा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें