फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 World Cup: श्रीलंका 2024 में करेगा अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी, आईसीसी ने जारी किया चार साल का कार्यक्रम

Sun, 13 Nov 2022 02:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2025 में अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मलेशिया और थाईलैंड को संयुक्त रूप से मिली है। वहीं, 2027 में इसका आयोजन बांग्लादेश और नेपाल में संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम पिछली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीती थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार (13 नवंबर) को 2024 से 2027 तक होने वाले अंडर-19 क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट का एलान कर दिया है। श्रीलंका को 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। वहीं, 2026 में यह टूर्नामेंट जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। 2025 में अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मलेशिया और थाईलैंड को संयुक्त रूप से मिली है। वहीं, 2027 में इसका आयोजन बांग्लादेश और नेपाल में संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन


आईसीसी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ''मार्टिन स्नेडेन की अध्यक्षता वाली बोर्ड उप-समिति की देखरेख में बोली प्रक्रिया के माध्यम से मेजबानों का चयन किया गया है। आईसीसी बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया, जिन्होंने आईसीसी प्रबंधन के साथ-साथ प्रत्येक बोली की गहन समीक्षा की।" आईसीसी ने यह भी पुष्टि की कि बीसीसीआई सचिव जय शाह क्रिकेट आयरलैंड के रॉस मैकॉलम की जगह वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति के अध्यक्ष बनेंगे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: फाइनल मैच में 13 साल की जानकी ने जीता दिल, मेलबर्न के मैदान में किया परफॉर्म, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


14 टीमों के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए क्वालीफिकेशन का रास्ता भी तय कर लिया गया है। 10 टीमें टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश कर जाएंगी। दस में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे पूर्ण सदस्य मेजबान के रूप में शामिल होंगे। आईसीसी वनडे रैंकिंग में अगली आठ सर्वोच्च रैंक वाली टीम टूर्नामेंट में पहुंचेंगी। बाकी चार टीमें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: अब भारतीय टीम के समर्थन में आए सुनील गावस्कर, कहा- चयनकर्ताओं को मुश्किल फैसले लेने हैं, हम-आपको नहीं

आईसीसी को अफगानिस्तान वर्किंग ग्रुप से एक अपडेट प्राप्त हुआ जिसमें अफगानिस्तान सरकार के एक प्रतिनिधि और दोहा में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ हालिया बैठक का विवरण दिया गया। सरकारी अधिकारी ने आईसीसी संविधान का पूरी तरह से सम्मान और पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें