फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: इलाज के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर ने मांगे 500 रुपये तो कर दी हत्या, अब छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 20 Nov 2022 08:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरहामपुर

सार

ओडिशा के गंजम जिले में इलाज के लिए 500 रुपये मांगने पर झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर की हत्या। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाज के नाम पर 500 रुपये मांगने पर झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के मामले में ओडिशा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को दो किशोरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ये घटना ओडिशा के गंजम जिले की है। आरोपियों ने शुक्रवार को खलीकोट थाना क्षेत्र के गुंडूरीपल्ली के पास झोलाछाप डॉक्टर की हत्या कर दी थी।  

विज्ञापन


खल्लीकोट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सांकुड़ा गांव के 64 वर्षीय जया कुमार मोहंती ने घाव के इलाज के लिए 20 वर्षीय अनिल कुमार सबर से फीस के रूप में 500 रुपये मांगे थे। जब अनिल ने उसे भुगतान करने से इनकार कर दिया तो मोहंती ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया और वहां से चला गया। इस पर 20 वर्षीय अनिल कुमार सबर नाराज हो गया। 

बाद में उसने शुक्रवार को 11 और 14 साल की उम्र के दो किशोरों के साथ मोहंती को गांव के बाहरी इलाके में रोका और उस पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जब अनिल दो किशोरों और तीन अन्य लोगों की मदद से शव को दफनाने की कोशिश कर रहा था तो कुछ ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


खल्लीकोट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने बताया कि जानकारी पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उस समय आरोपी शव को दफनाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने पुलिस को देखा तो वे मौके से भाग गए। हालांकि रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने बताया कि मामले में अभी और भी जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरफ्तार लोगों के अलावा भी कोई इस हत्या में शामिल तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें