फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सिंगापुर जा रही फ्लाइट की चेन्नई में आपात लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 21 May 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहा स्कूट एयरवेज के विमान टीआर 567  "कार्गो से धुआं निकलने की चेतावनी" के बाद सोमवार चेन्नई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा गया। विमान में 161 यात्री और क्रू के सदस्य सवार थे। 



इससे पहले यहां अधिकारियों ने बताया था कि विमान इंजन में से 'चिंगारी' निकलने के बाद आपात स्थिति में उतरा। 





स्कूट के एक प्रवक्ता ने कहा, "कार्गो से धुआ निकलने संबंधी चेतावनी के बाद 20 मई 2019 को तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही उड़ान टीआर 567 का मार्ग चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एहतियातन परिवर्तित किया गया।" 


प्रवक्ता ने कहा, "विमान स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 41 मिनट पर चेन्नई में सुरक्षित उतरा। विमान को जांच के लिए खड़ा रखा गया है और शुरुआती जांच इस ओर इशारा करती है कि यह झूठी चेतावनी थी।" 


प्रवक्ता ने बताया कि नियामक की मंजूरी के बाद विमानन कंपनी यात्रियों को सिंगापुर ले जाने के लिए दिन में बाद में किसी अन्य विमान का प्रबंध करेगी।


यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next