कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग हो रही है। फिलहाल वो पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। लेकिन अब लगभग साफ हो गया है कि इस कुर्सी पर राहुल गांधी बैठने वाले हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में उन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है।
आइए जानते हैं कि अब तक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर कौन-कौन रह चुका हैः
काग्रेस पार्टी का गठन 28 दिसंबर 1885 को हुआ था। व्योमेश चंद्र बनर्जी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इसके बाद 1947 में जेबी कृपलानी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।
1948 में पट्टाभि सीतारमैया को इस पद की कमान मिली थी। वे दो साल तक इस पद पर थे। 1950 को पुरुषोत्तम दास टंडन को यह जिम्मेदारी मिली थी।
1951 में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे। वे 1951 से 1954 तक इस पद पर रहे।
पढ़ें- गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी बन पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष ?
1955 मे यूएन धेबर को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और वो भी चार साल तक इस पद पर थे। 1959 में इंदिरा गांधी को पार्टी की जिम्मेदारी मिली थी। 1960 में नीलम संजीवा रेड्डी को इस इस पद की कमान मिली। वो 1963 तक इस पद पर रहे।