फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ironman Triathlon: श्रेयस जी होसुर बने ‘आयरनमैन ट्रायथलॉन’ को पूरा करने वाले पहले भारतीय रेलवे अधिकारी

Tue, 07 Jun 2022 04:06 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

भारतीय रेल मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 2012 बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) अधिकारी श्रेयस होसुर ने रविवार को दुनिया के सबसे कठिन एकल-दिवसीय खेल आयोजन “द आयरनमैन ट्रायथलॉन” को जर्मनी के हैम्बर्ग में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।
विज्ञापन
आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाले श्रेयस जी होसुर। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रेयस जी होसुर कठिन और थकाऊ "आयरनमैन ट्रायथलॉन" को पूरा करने वाले भारतीय रेलवे के पहले अधिकारी बन गए हैं। रेल मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। "आयरनमैन ट्रायथलॉन" को दुनिया का सबसे कठिन एकल-दिवसीय खेल आयोजन माना जाता है।

विज्ञापन


भारतीय रेल मंत्रालय ने सोमवार को ट्विटर पर यह घोषणा की कि 2012 बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) अधिकारी श्रेयस होसुर ने रविवार को दुनिया के सबसे कठिन एकल-दिवसीय खेल आयोजन “द आयरनमैन ट्रायथलॉन” को जर्मनी के हैम्बर्ग में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

13 घंटे 26 मिनट में होसुर ने पूरा किया कार्यक्रम
इसमें 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकिल चलाना और 42.2 किलोमीटर दौड़ शामिल है। होसुर ने रविवार को जर्मनी के हैम्बर्ग में 13 घंटे 26 मिनट में यह कार्यक्रम पूरा किया।
विज्ञापन


ठंडे पानी में सुबह 3.8 किलोमीटर तैरना होता है
"इवेंट के फिनिशर लोकप्रिय रूप से 'आयरनमैन' के रूप में जाने जाते हैं, जो रेस की मांग के अनुसार मानसिक और शारीरिक शक्ति के अनुरूप होते हैं। प्रतिभागी हैम्बर्ग झील के ठंडे पानी में सुबह 6:30 बजे 3.8 किलोमीटर तैरना शुरू करते हैं, इसके बाद 180 किलोमीटर ग्रामीण इलाकों में लंबी साइकिलिंग करते हैं और फिर 42.2 किमी की फुल मैराथन के साथ प्रतियोगिता समाप्त होती है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “कार्यक्रम को पूरा करने के साथ ही श्रेयस ऐसा करने वाले गैर-वर्दीधारी सिविल सेवाओं के पहले अधिकारी बन गए हैं। होसुर 2012-बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) अधिकारी हैं। वह दिल्ली में राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) में प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम रेलवे के निर्माण विभाग में उप वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

पिता ने वीरप्पन को पकड़ने वाली टीम में थे शामिल
मंत्रालय ने कहा कि श्रेयस होसुर एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गोपाल बी होसुर के बेटे हैं, जो उस टीम का हिस्सा था जिसने खूंखार चंदन तस्कर वीरप्पन को पकड़ा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें