फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Fraud Case: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मेहुल चोकसी की पत्नी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Tue, 07 Jun 2022 01:46 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।

सार

चोकसी की पत्नी प्रीति प्रद्योत कुमार कोठारी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर की गई यह पहली अभियोजन शिकायत है। ईडी ने कोठारी पर ‘‘अपराध से अर्जित आय को छिपाने में अपने पति की मदद करने’’ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण धोखाधड़ी मामले में धनशोधन निरोधक कानून (Anti Money Laundering Laws) के तहत भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, उसकी पत्नी प्रीति और अन्य के खिलाफ नया आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


चोकसी की पत्नी प्रीति प्रद्योत कुमार कोठारी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर की गई यह पहली अभियोजन शिकायत है। ईडी ने कोठारी पर ‘‘अपराध से अर्जित आय को छिपाने में अपने पति की मदद करने’’ का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दाखिल आरोपपत्र मार्च में मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष रखा गया था और अदालत ने सोमवार को इसपर संज्ञान लिया।
विज्ञापन


एजेंसी ने आरोपपत्र में चौकसी दंपति के अलावा, चोकसी की तीन कंपनियों- गीतांजलि जेम्स लिमिटेड, गिली इंडिया लिमिटेड और नक्षत्र ब्रांड लिमिटेड और पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर (ब्रैडी हाउस शाखा, मुंबई) गोकुलनाथ शेट्टी का नाम शामिल किया है। ईडी द्वारा 2018 और 2020 में पहले दो आरोपपत्र दाखिल करने के बाद चोकसी के खिलाफ यह तीसरा आरोपपत्र है।

समझा जाता है कि ईडी चोकसी की पत्नी के एंटीगुआ से प्रत्यर्पण का अनुरोध करेगी, जहां दंपति अभी रह रहा है। इस आरोपपत्र के आधार पर एजेंसी चोकसी की पत्नी के खिलाफ इंटरपोल गिरफ्तारी वारंट भी अधिसूचित कर सकती है। चोकसी भारत से फरार होने के बाद 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है।

ईडी ने आरोप लगाया है कि प्रीति "अपने पति मेहुल चोकसी के साथ धोखाधड़ी के मामले में शामिल थी। वह कंपनियों को शामिल करने और अपराध की आय की हेराफेरी करने, उनका उपयोग करने और उन्हें बेदाग के रूप में पेश करने में अहम भूमिका निभाई थी।"

ईडी ने आरोप लगाया कि "वह पैसे के स्रोत के बारे में जानती थी जो उसके पति द्वारा अवैध रूप से और धोखे से ले जाया जा रहा था। वह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अपराध में शामिल थी।" ईडी ने कहा कि प्रीति यूएई की तीन कंपनी हिलिंगडन होल्डिंग्स लिमिटेड, चैटिंग क्रॉस होल्डिंग्स लिमिटेड और कॉलिंडेल होल्डिंग्स लिमिटेड की "अंतिम लाभकारी मालिक" थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें