फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू में चलती कार के सामने आकर दुर्घटना का नाटक करने लगी महिला, डैशकैम में रिकॉर्ड हुई घटना

Fri, 30 Aug 2024 09:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

वीडियो में देखा गया कि व्यक्ति बंगलूरू की तरफ से आ रहा था। सड़क के बीचोबीच खड़ी महिला गुजरते समय वाहनों पर हमला कर रही थी। हालांकि, चालक ने इसे नजरअंदाज किया, तभी महिला वाहन के सामने आ गई।
विज्ञापन
कार दुर्घटना का नाटक कर रही महिला - फोटो : X/ShoneeKapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बंगलूरू में सड़क दुर्घटना का एक विचित्र मामला सामने आया है। यह घटना कार के डैशकैम में कैद हो गई। दरअसल, एक महिला अचानक एक चलती कार के सामने गिरकर दुर्घटना का नाटक करने लगी। वीडियो में देखा गया कि महिला को देखकर कार चालक ने रफ्तार धीमे कर ली, लेकिन वह कार पर गिर गई और चालक पर हमला करने की कोशिश करने लगी। घटनास्थल से जाने से पहले उसने चालक के साथ दुर्व्यवहार भी किया। 
विज्ञापन


वीडियो को शोनी कपूर ने 29 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपने वाहन में डैशकैम लगाने का अनुरोध भी किया। उन्होंने अपने पोस्ट में वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा, "आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपके साथ ऐसा कुछ होगा। खासकर जब कोई महिला हो। अगर कुछ भी होता है तो लोग तुरंत महिला की तरफ से ही बोलने लगते हैं।"
 

वीडियो में देखा गया कि व्यक्ति बंगलूरू की तरफ से आ रहा था। सड़क के बीचोबीच खड़ी महिला गुजरते समय वाहनों पर हमला कर रही थी। हालांकि, चालक ने इसे नजरअंदाज किया, तभी महिला वाहन के सामने आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने बताया कि शायद महिला मानसिक रूप से बीमार थी। कुछ ने कहा कि यह चालकों से पैसे मांगने का तरीका है। 
विज्ञापन


कार के डौशकैम में महिला की हरकतें रिकॉर्ड हो गई, जिसमें वह कार के बोनट पर मारते हुए दिख रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि चालक बहुत ही सावधानी से वाहन चला रहा था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें