नई दिल्ली में हुई मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने थोड़ी ही देर के लिए शिरकत की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का हवाला देते हुए ग्वालियर के लिए निकल गए।
कॉन्स्टिट्यूशन क्लफ ऑफ इंडिया में बुधवार को मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे लेकिन वह कुछ देर ही यहां रुके और राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस समय बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मेरा यहां पर ज्यादा देर तक रुकना उचित नहीं है। मैं मध्यप्रदेश जाकर बाढ़ नियंत्रण की स्थिति और इससे प्रभावित होने वाले लोगों की सहायता व सेवा समेत अन्य जरूरी कार्यों में लगूंगा।