फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिसल गई शिवपाल यादव की जुबान, बोले- हम आतंकवाद के पक्ष में

Thu, 14 Jul 2016 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव आतंकवाद के खिलाफ बोल रहे थे और अचानक उनकी जुबान फिसल गई और वह आतंकवाद के पक्ष में बोल गए। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल होने लगा। वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का पात्र बना दिया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष और मौजूदा कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने वीडियो में कहा कि जो भी लोग आतंकवाद फैलाते हैं, समाजवादी पार्टी उनके पक्ष में है। वीडियो में वह कह रहे हैं, "देखिये आतंकवाद कहीं नहीं होना चाहिए। जो माहौल खराब कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग, ये षडयंत्र खुद करते हैं और दूसरों पर आरोप लगाते हैं। कोई भी हो कहीं आतंक करता है या फैलाता है तो रोक लगाई जाए।"

विज्ञापन

अपने बयान पर प्रकट किया खेद

शिवपाल सिंह यादव ने किया अपने बयान का खंडन। - फोटो : Getty
अब शिवपाल यादव ने अपने बयान का खंडन किया है। शिवपाल यादव ने कहा है कि वह विपक्ष बोलना चाहते थे, लेकिन गलती से पक्ष निकल गया। वे बोले कि जो वीडियो वायरल हो रहा है अगर उसे ध्यान से देखा जाए तो यह अपने आप साफ हो जाएगा कि वह आतंकवाद के पक्ष में बोल रहे थे या फिर विपक्ष में।

वे कहते हैं कि यह सिर्फ जुबान फिसलने की वजह से हुआ है, जिसे सिर्फ एक मानवीय भूल समझकर स्वीकार करें और मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं।  I just had a slip of tongue that day and I deeply regret it: Shivpal Yadav, SP on his remark on 'terror' pic.twitter.com/WMZlSyWQVz — ANI UP (@ANINewsUP) July 14, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें