फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित यूपी में कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार

Thu, 14 Jul 2016 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने अपने चेहरे का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को पार्टी का चेहरा बनाया गया है। इसके साथ ही यह पक्का हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस की ओर से सीएम उम्मीदवार शीला होंगी।
विज्ञापन

  Sheila Dikshit announced as UP CM candidate from Congress for UP Elections 2017. pic.twitter.com/4LlPsPHvid — ANI (@ANI_news) July 14, 2016


कांग्रेस  महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष संजय सिंह को बनाया है, साथ ही कोआर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को बनाया है। 

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यदि भाजपा अपने विवादित चेहरों को वापस लेगी तो कांग्रेस भी इमरान मसूद को कमेटी से वापस बुला लेगी। इसके साथ ही यह पक्का हो गया कि कांग्रेस रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सिफारिश पर मुस्लिम, ब्राह्मण, दलित-पिछड़े और स्वर्ण की गठजोड़ के साथ चुनावी मैदान में उतरने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


सबसे पहले इस गठजोड़ पर कदम बढ़ाते हुए पार्टी के कद्दावर नेता और मुस्लिम चेहरे गुलाम नबी आजाद को प्रदेश का प्रभारी बनाया, उसके बाद दिल्ली की पूर्व  सीएम  और ब्राह्मण चेहरा  शीला दीक्षित को बतौर सीएम  पेश करने का  ऐलान पार्टी ने कर दिया है।
विज्ञापन

शीला ने कहा शुक्रिया

- फोटो : PTI
वहीं खुद को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर शीला ने कांग्रेस हाईकमान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि हम मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनौती बड़ी है और वो दिल्ली से कहीं ज्यादा बड़ा प्रांत है।

उन्होंने कहा कि हमारी टक्कर बसपा,सपा और भाजपा तीनों से है। प्रियंका गांधी के सवाल पर शीला ने कहा कि मैं चाहती हूं कि वे कैंपेन करें। एसीबी के नोटिस को लेकर शीला दीक्षित ने कहा कि मुझे ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है।

यूपी पर क्या एजेंडा है इस सवाल पर शीला ने कहा कि वह यूपी पहुंच जाएं तो एजेंडा भी बता देंगी।
  Want to thank Congress high command for the responsibility: Sheila Dikshit after being announced as UP CM candidate pic.twitter.com/4UbDuMKdVR — ANI (@ANI_news) July 14, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें