फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP-RLD गठबंधन पर बोले शिवपाल, नेताजी-अजित सिंह लेंगे फैसला

Tue, 31 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में कहा कि सपा-रालोद का गठबंधन नेताजी और अजित सिंह मिलकर तय करेंगे।
विज्ञापन


सपा ने चार साल में चालीस साल का काम किया है। सपा यूपी में नंबर वन है। वहीं अजुध्या शुगर मिल के गोदाम से चीनी के बोरे गायब होने के मामले में उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में आए थे। इस दौरान वह पत्रकारों से मुखातिब हुए। गठबंधन की राजनीति पर कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ दलों को एकजुट होना चाहिए। रालोद से बातचीत चल रही है। नेताजी और अजित सिंह मिलकर गठबंधन तय करेंगे। उपचुनाव में जनता ने 2017 के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हों दल'

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं का हरहाल में निराकरण कराया जाएगा। अजुध्या शुगर मिल के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही मामले की पूरी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बोले सपा ने चार साल में चालीस साल का काम किया है। सरकार ने जनता किए वादे पूरे किए हैं। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक भी वायदा पूरे नहीं किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी, विधायक नवाबजान खां, राजकुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें