फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: फडणवीस ने शिवाजी महाराज के नेतृत्व को किया सलाम, बदलापुर में विकास योजनाओं का किया ऐलान

Tue, 18 Feb 2025 08:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवार प्रतिमा के उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ महान योद्धा ही नहीं, बल्कि एक अद्वितीय प्रशासक भी थे। साथ ही उन्होंने बदलापुर में कई सारे विकास परियोजनाओं का एलान भी किया। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : X/DevendraFadnavis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवार प्रतिमा के उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ महान योद्धा ही नहीं, बल्कि एक अद्वितीय प्रशासक भी थे, जिन्होंने शासन में सुधार किए और जल प्रबंधन, कराधान जैसी नीतियों को लागू किया। वे शिवाजी महाराज के सिद्धांतों का पालन करने और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि फडणवीस ठाणे जिले के बदलापुर में शिवाजी महाराज की घुड़सवार प्रतिमा के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें और उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को राज्य की प्रगति के लिए नेतृत्व देने का एक और मौका दिया।

समर्थकों का किया अभिनंदन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिला समर्थकों के अभिनंदन का जिक्र करते हुए कहा कि जिसे माताओं, बहनों और महिलाओं का समर्थन मिलता है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि आज जो आज़ादी लोगों को मिल रही है, वह छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान की वजह से है। फडणवीस ने आगे कहा कि शिवाजी महाराज ने 'स्वराज्य' स्थापित करने की शपथ ली थी, जब कई अन्य शासक मुगलों के सामने झुके थे। उनका नेतृत्व केवल योद्धा के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रशासक के रूप में भी असाधारण था।

कई विकास परियोजनाओं का एलान
साथ ही मुख्यमंत्री ने बदलापुर के लिए कई विकास परियोजनाओं का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि नए विकास नियंत्रण नियम (डीसीआर) तैयार किए जा रहे हैं, जो बाढ़ रेखाओं और निर्माण सीमाओं को निर्धारित करेंगे। इसके अलावा, कोल्हापुर के बाढ़ प्रबंधन मॉडल को बदलापुर में लागू करने का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि उल्हास नदी से गाद निकालने और बांध बनाने के उपाय किए जाएंगे ताकि बाढ़ की समस्या कम हो सके। इसके अलावा, बदलापुर में मेट्रो परियोजना को जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें