छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा किले में मांगी जगह
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता देने के लिए यूनेस्को को एक प्रस्ताव सौंपा है। इसके अलावा संगमेश्वर महल को अपने नियंत्रण में लेने और विकसित करने की योजना बना रही है। यहां शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज को धोखे से पकड़ लिया गया था। हमने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह ऐतिहासिक स्मारक स्थापित करने के उद्देश्य से आगरा किले में एक कोठरी का कब्जा महाराष्ट्र सरकार को दे, जहां शिवाजी महाराज को कभी कैद किया गया था।
यह भी पढ़ें: सपकाल के बयान से सियासी हंगामा, औरंगजेब से की फडणवीस की तुलना; महायुति ने की कार्रवाई की मांग
2500 वर्ग फुट में फैला है मंदिर
ठाणे के भिवंडी क्षेत्र में निर्मित शिवाजी महाराज को समर्पित राज्य के पहले मंदिर का निर्माण डॉ. राजू चौधरी के नेतृत्व में शिवक्रांति प्रतिष्ठान ट्रस्ट ने किया है। मंदिर में शिवाजी महाराज की मूर्ति प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। मंदिर 2,500 वर्ग फुट में फैला है। डॉ. राजू चौधरी ने कहा कि शिवाजी महाराज का मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक और शैक्षिक केंद्र भी है। यह शिवाजी महाराज के दृष्टिकोण, शासन और सैन्य उपलब्धियों के बारे में जागरूकता फैलाने और संरक्षित करने में मदद करेगा।
संबंधित वीडियो