फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: नवाब मलिक बोले-शिवाजी के नाम है मुंबई एयरपोर्ट, 'अडानी एयरपोर्ट' का बोर्ड लगाना जनभावनाओं का अपमान

Tue, 03 Aug 2021 04:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास अडानी का साइन बोर्ड क्षतिग्रस्त करने का महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने परोक्ष रूप से बचाव किया है। 
विज्ञापन
अडानी साइबोर्ड के क्षतिग्रस्त करते शिवसेना कार्यकर्ता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर लगे अडानी एयरपोर्ट के साइन बोर्ड को क्षतिग्रस्त करने के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सफाई दी है।  

विज्ञापन


मलिक ने मंगलवार को कहा कि यह एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया गया है। अडानी ग्रुप ने एयरपोर्ट का प्रबंधन हाथ में लिया है, लेकिन जिस ढंग से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने 'अडानी एयरपोर्ट' लिखा गया, उससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं। 
  क्या एयरपोर्ट खरीद लिया है: सावंत
विज्ञापन

शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने भी मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सावंत ने कहा कि यह एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर है, उन्होंने 'अडानी एयरपोर्ट' लिखा, क्या उन्होंने इसे खरीद लिया है? शिवाजी महाराज देश के गौरव हैं। 

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास स्थित अडानी साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने वहां पर अपनी पार्टी के झंडे लगा दिए। मामले में अडानी एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अडानी एयरपोर्ट्स की ब्रांडिंग के आसपास की घटनाओं के मद्देनजर, हम अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड (एएएचएल) को आश्वस्त करते हैं कि अडानी एयरपोर्ट्स ब्रांडिंग के साथ पिछली ब्रांडिंग को बदल दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ब्रांडिंग या टर्मिनल पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में ब्रांडिंग, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुपालन में है। एएएचएल बड़े पैमाने पर विमानन समुदाय के हित में सरकार की ओर से निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना जारी रखेगा।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार दोपहर मुंबई में हवाईअड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास 'अडानी हवाईअड्डा' लिखे एक साइनबोर्ड को तोड़ दिया। जब हवाई अड्डे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा गया तब भी शिवसेना के ही कार्यकर्ताओं ने इस साइनबोर्ड के विरोध में नारेबाजी की थी।

अडाणी समूह ने पिछले महीने कहा था कि उसने जीवीके समूह से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री और माल यातायात दोनों तरह से देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा (दिल्ली के आईजीआईए के बाद) है।
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के जुड़ने के साथ, अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड अब भारत के हवाई कार्गो यातायात के 33 प्रतिशत को नियंत्रित करेगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें