मुंबई कांग्रेस की पहली महिला प्रमुख बनी वर्षा गायकवाड़
चार बार की विधायक वर्षा गायकवाड़ को शुक्रवार को मुंबई कांग्रेस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। अब उनके सामने निकाय निकाय के साथ-साथ लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जैसी चुनौतियां हैं। लंबे समय से लंबित बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले होने की उम्मीद है।
गायकवाड़ को भाई जगताप की जगह शहर कांग्रेस प्रमुख बनाया। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। देश की आर्थिक राजधानी में छह लोकसभा और 36 विधानसभा सीटें हैं।