फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना का बड़ा फैसला, इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान 

Wed, 29 Sep 2021 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि पार्टी राज्य की विधानसभा की 40 सीटों में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना अगर सत्ता में आती है तो गोवा में भी महाराष्ट्र शासन मॉडल को दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना ने बड़ा एलान किया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि पार्टी राज्य की विधानसभा की 40 सीटों में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना अगर सत्ता में आती है तो गोवा में भी महाराष्ट्र शासन मॉडल को दोहराया जाएगा। राउत ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस कोलकाता से गोवा में चुनाव लड़ सकती है, तो शिवसेना महाराष्ट्र से भी चुनाव लड़ सकती है।

विज्ञापन


राउत ने गोवा के डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि  शिवसेना 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम यहां पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। हम गठबंधन नहीं चाहते हैं। हमारा संगठन काफी मजबूत है। अगर कोलकाता से तृणमूल कांग्रेस गोवा में चुनाव लड़ सकती है, तो महाराष्ट्र से आकर हमारी पार्टी भी चुनाव लड़ सकती है। आपने देखा है कि हमने महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन किया है।

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने जिस तरह का काम किया, हम उसी तरह गोवा में भी काम करेंगे। शिवसेना और गोवा एक भावनात्मक बंधन साझा करते हैं। शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि पार्टी को राज्य में किसी भी राजनीतिक संगठन से गठबंधन का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर से मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें