फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: संजय राउत का राज्यपाल पर निशाना, कहा- राहुल गांधी पर फेंके गए जूते जमा कर राजभवन भेज देना चाहिए

Sun, 20 Nov 2022 12:45 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मुंबई।

सार

राज्यपाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी विवाद में घसीटा। उन्होंने उनसे यह सवाल किया कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट और भाजपा किसे 'पुराने आदर्श' कहेंगे।
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान देने के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत ने शनिवार को राज्यपाल पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की है। सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल (बीएस कोश्यारी) को क्या हो गया है? आज उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया। वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा और मनसे उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इन विरोध-प्रदर्शनों के दौरान फेंके गए जूते को इकट्ठा किया जाना चाहिए और इसे अब राजभवन भेज देना चाहिए। बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि शिवाजी पुराने हो गए हैं, नितिन गडकरी आज के नए आदर्श हैं।

विज्ञापन


क्या कहा था राज्यपाल ने?
औरंगाबाद में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में शनिवार को एक समारोह को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि "अगर कोई पूछता है कि आपका आदर्श कौन है? तो आपको इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ये आपको यहीं महाराष्ट्र में मिल जाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब एक पुराने आदर्श बन गए हैं, आपको नए आदर्श बाबासाहेब आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी (केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री) तक यहीं मिल सकते हैं।"

राज्यपाल के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी विवाद में घसीटा। उन्होंने उनसे यह सवाल किया कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट और भाजपा किसे 'पुराने आदर्श' कहेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राउत ने कहा कि "शिवाजी महाराज अब एक पुराने आइकन बन गए हैं। राज्यपाल, शिंदे गुट और भाजपा बताएं कि अगला पुराना आइकन कौन होगा?" 

विज्ञापन

राउत ने लोगों से सामने आकर राज्यपाल के बयान का विरोध करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह मराठों के लिए 'जागने' और अपनी शक्ति दिखाने और टिप्पणी के खिलाफ सामूहिक आक्रोश प्रकट करने का समय है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े के एक प्रवक्ता ने राज्यपाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह महान नेताओं का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं। उद्धव गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने एक बयान में कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल हमारे लिए पूज्यनीय हैं, बल्कि हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। वह हमेशा हम सभी के आदर्श रहेंगे।" 

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बयानों के अनुसार, भगवान राम और भगवान कृष्ण भी पुराने आदर्श बन गए हैं। क्या हमें अब पूजा करने के लिए नए देवताओं की तलाश करनी चाहिए?" दुबे ने कहा कि राज्यपाल के बयान की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।  बता दें कि पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राउत को नौ नवंबर को पीएमएलए अदालत से जमानत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें