फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत से ईडी ने की 10 घंटे पूछताछ, बोले- मुझे किसी भी बात का डर नहीं, क्योंकि...

Fri, 01 Jul 2022 10:31 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ईडी के सामने पेश होने को लेकर संजय राउत ने खुद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं जांच एजेंसियों की मदद करूं। 
विज्ञापन
संजय राउत(फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत से शुक्रवार को पूछताछ की। ईडी ने राउत से करीब 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए। इससे पहले  राउत दोपहर 12 बजे जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। इस बारे में उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी। साथ ही, शिवसैनिकों से अपील भी की। बता दें कि संजय राउत को 2007 के जमीन घोटाला मामले में ईडी ने समन जारी किया है और एक जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


पूछताछ के बाद जब वे ईडी कार्यालय से बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय एजेंसियों के मन में कोई शंका है, तो उनके सामने जाना हमारा कर्तव्य है ताकि लोगों के मन में हमारे बारे में कोई शंका न हो। हमसे 10 घंटे तक पूछताछ की गई और हमने पूरा सहयोग किया।

संजय राउत ने कही यह बात

ईडी दफ्तर के बाहर पहुंचने के बाद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मैं निर्भीक व्यक्ति हूं। मुझे किसी भी बात का डर नहीं है, क्योंकि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कुछ भी गलत नहीं किया। यदि यह सब कुछ राजनीति से प्रेरित होकर किया गया है तो हम सभी को इसका पता लग जाएगा। इस वक्त मैं निष्पक्ष जांच एजेंसी के पास जा रहा हूं। मैं उन पर पूर्णत विश्वास करता हूं।'
 





राउत ने खुद ट्वीट करके दी यह जानकारी

ईडी के सामने पेश होने को लेकर संजय राउत ने खुद ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, 'मैं आज दोपहर 12 बजे जांच एजेंसी ईडी दफ्तर जाऊंगा। मैं समन का सम्मान करता हूं और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं जांच एजेंसियों की मदद करूं। मैं शिवसेना के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे ईडी दफ्तर के बाहर एकजुट न हों।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें