फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसा : महाराष्ट्र के कोविडोलॉजिस्ट बन गए हैं उद्धव ठाकरे

Wed, 12 May 2021 02:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  • ठाकरे की प्रशंसा में शिवसेना ने बांधे तारीफ के पुल
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना के मुखपत्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के 12 करोड़ लोगों के परिवार का चिकित्सक बताते हुए जमकर तारीफ के पुल बांधे गए हैं। मुखपत्र में ठाकरे को कोविडोलॉजिस्ट तक करार देते हुए कहा गया है कि उन्होंने राज्य को कोरोना महामारी के खतरे के स्तर को पार करने से बचा लिया।

विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र सामना में ‘महाराष्ट्र के फेमिली डॉक्टर’ शीर्षक के तरह प्रकाशित संपादकीय में लिखा गया है कि उद्धव ठाकरे संभवत: देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कोविड-19 संकट का विस्तार से अध्ययन किया है। केंद्र सरकार जो प्रयास अब करना चाह रही है वह महाराष्ट्र पहले ही शुरू कर चुका है। महाराष्ट्र संभावित कोरोना की तीसरी लहर से भी निपटने के लिए तैयार हो रहा है।

मुंबई में संक्रमण दर 8 फीसदी से कम हो गया है। उद्धव ठाकरे ने व्यर्थ राजनीति को लॉकडाउन करके अपना पूरा ध्यान कोरोना निवारण पर ही केंद्रित कर दिया है।

इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महाराष्ट्र की पीठ थपथपाने के मोह त्याग नहीं पाए। अब तो उद्धव ठाकरे मानो कोविडोलॉजिस्ट ही बन गए हैं और महाराष्ट्र की जनता के फेमिली डॉक्टर बनकर जी जान से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदुस्तान में लाशों के ढेर लेकिन महाराष्ट्र में नहीं
शिवसेना के मुखपत्र में कहा गया है कि पूरे विश्व की मीडिया में हिंदुस्तान में लगे लाशों के ढेर, श्मशान और कब्रिस्तान में अफरा-तफरी की खबरें और मन को झकझोरने वाली तस्वीरें प्रतिदिन प्रकाशित हो रही हैं। लेकिन उसमें महाराष्ट्र नजर नहीं आता। इसका श्रेय अगर मुख्यमंत्री ठाकरे को नहीं दिया जाए तो किसे दिया जाए।

संपादकीय में कहा गया है कि ठाकरे ने कोविड-19 से निपटने के लिए युद्ध की रणनीति के तहत योजना बनाई और उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि महाराष्ट्र खतरे के निशान को पार न कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें