कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों को कानूनी जामा पहनाने संबंधी विधेयकों पर सत्तारूढ़ राजग में फूट पड़ गई है। विधेयक से जुड़े प्रावधानों पर नाराजगी जताते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बृहस्पतिवार को मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले लोकसभा में विधेयकों पर चर्चा के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनके इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी एनडीए सरकार को समर्थन जारी रखेगी।
किसान और अकाली दल एक दूसरे के पर्याय
हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा, 'किसान और अकाली दल एक दूसरे के पर्याय हैं क्योंकि पार्टी सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव के समतावादी दृष्टिकोण से प्रेरित है, जिन्होंने करतारपुर साहिब में अपने खेतों में एक विनम्र किसान के रूप में काम करते हुए लगभग 20 साल बिताए थे। यह दिखाने के लिए पर्याप्त है कि किसानों के लिए अकाली क्या है।'
एमएसपी पर विपक्ष फैला रहा भ्रम : तोमर
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, विपक्ष एमएसपी पर भ्रम फैला रहा है। एमएसपी था, है और आगे भी रहेगा। सरकार न तो राज्यों के अधिकारों में दखल दे रही है और न ये किसानों के खिलाफ हैं। किसानों को मंडियों के भरोसे नहीं छोड़ सकते। उपज की सही कीमत के लिए प्रतिस्पर्धा जरूरी है। कानून बनने पर निजी निवेश गांव तक पहुंचेगा। उपज कहीं भी बेचने की आजादी होगी। किसानों को सही कीमत मिलेगी।
राहुल गांधी ने पीएम को घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था, लेकिन मोदी सरकार के काले कानून किसान-खेतिहर मजदूर का आर्थिक शोषण करने के लिए बनाए जा रहे हैं। ये जमींदारी का नया रूप है और मोदी जी के कुछ मित्र नए भारत के जमींदार होंगे। कृषि मंडी हटी, देश की खाद्य सुरक्षा मिटी।
कांंग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी
पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा मोदी जी ऐसे अहंकारी शासक हैं जिन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर काला कानून बना किसान-मजदूर की आजीविका छीन ली। खेत खलिहान पर किए इस क्रूर आक्रमण के लिए देश भाजपा की सात पुश्तों को माफ नहींं करेगा। कृषि अध्यादेश पर अपनी प्रतिक्रिया में रणदीप सुरजेवाला के बोल प्रधानमंत्री को लेकर इस कदर बिगड़े कि उन्होंने कहा कि अबकी बार- बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार। उन्होंने कहा कि किसान की आय कब तक दुगनी होगी पता नहींं। कोरोना से कृषक आय पर क्या असर पड़ा पता नहीं। प्रवासी मजदूर मरे पता नहींं ये हैं मोदी सरकार के संसद में जवाब। इसीलिए तो देश कैसेे चलाते हैं पता नहींं।
कांग्रेस ने कहा था-इस्तीफा दें हरसिमरत
अकाली दल दावा करता है कि कैबिनेट बैठक मेंं हरसिमरत ने अध्यादेश का विरोध किया था। जबकि कैबिनेट मिनट्स में इसका उल्लेख नहीं है। हरसिमरत विरोध में हैं, तो इस्तीफा दें। एमएसपी खत्म नहीं हो रही तो, तीनों बिलों में इसका उल्लेख क्यों नहीं है? - रवनीत सिंह बिट्टू, सांसद, कांग्रेस
किसान इसलिए हैं विरोध में