फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INS Brahmaputra Fire: ‘नुकसान का आकलन होगा, लापता नाविक की तलाश जारी’; नौसेना के उप प्रमुख ने क्या कहा? जानें

Tue, 23 Jul 2024 02:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम को उस समय आग लग गई थी, जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। नौसेना डॉकयार्ड मुंबई और बंदरगाह में मौजूद अग्निशमन कर्मियों की सहायता से 22 जुलाई की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। 

विज्ञापन
आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 जुलाई की शाम को भारतीय नौसेना युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर आग लग गई थी। यह घटना उस समय हुई, जब जहाज की मरम्मत का काम किया जा रहा था। इसे लेकर नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन का कहना है कि इस नुकसान का आकलन किया जाएगा। एडमिरल स्वामिनाथन ने यह भी कहा कि आग की घटना के बाद लापता हुए नाविक को रविवार के दिन जहाज से बाहर जाते हुए देखा गया था और उसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आग लगने की घटना के बाद आईएनएस ब्रह्मपुत्र एक तरफ झुक गया था और उसे सीधा करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। 

विज्ञापन


आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम लगी थी आग
भारतीय नौसेना का कहना है कि युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम को उस समय आग लग गई थी, जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशमन कर्मियों की सहायता से जहाज के चालक दल ने 22 जुलाई की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। बताया गया है कि इस दौरान जहाज एक तरफ झुक गया था और कई प्रयास करने के बाद भी इसे सीधे खड़ा नहीं किया जा सका। 

वाइस एडमिरल स्वामिनाथन ने क्या कहा?
नौसेना के वाइस एडमिरल स्वामिनाथन का कहना है कि यह एक दुखद घटना है लेकिन नौसेना इस मामले की जांच करेगी। इसे लेकर हर तरह आवश्यक कार्रवाइयां कीं जाएंगीं। उन्होंने आगे कहा कि आग को बुझाने के लिए अत्यधिक पानी का इस्तेमाल किया गया था। बहुत ज्यादा पानी भर जाने की वजह से जहाज की स्थिरता पर असर पड़ा और यह एक तरफ झुक गया। नौसेना के वाइस एडमिरल ने आगे कहा कि पंपों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला जा रहा है और जल्द ही यह सीधा खड़ा हो जाएगा। इसके बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें