फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहना: शशि थरूर ने की केंद्र सरकार की तारीफ, 'कोविन पोर्टल' को बताया शानदार काम

Sun, 08 Aug 2021 08:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को अपने निशाने पर लेने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक मामले में सरकार की तारीफ की है। दरअसल, कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए शुरू किए गए कोविन प्लेटफॉर्म को लेकर थरूर ने केंद्र की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस सासंद शशि थरूर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने कोविन प्लेटफॉर्म को आसान और तेज बताते हुए इसे केंद्र की मोदी सरकार का एक शानदार काम बताया है। बता दें कि कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने वाले कांग्रेस नेता थरूर ने 2019 में भी कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा काम करते हैं तो इसकी तारीफ होनी चाहिए।

विज्ञापन


थरूर ने एक ट्वीट में कहा, 'जब-जब सरकार ने तारीफ करने वाला काम किया है मैंने उसकी सराहना की है। कोविन के आलोचक के तौर पर मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने एक शानदार काम किया है। 9013151515 पर एक व्हाट्सएप मैसेज भेजिए, ओटीपी पाइए और व्हाट्सएप पर ही अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र पाइए। आसान और तेज।'
 


उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण को लेकर लोगों की सहायता के लिए केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप का सहारा लिया है। इसके लिए सरकार की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 9013151515 तय किया गया है। इस नंबर पर मैसेज भेजकर अपना कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड किया जा जा सकता है। 
विज्ञापन


कोविन पोर्टल की शुरुआत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण के लिए पंजीकरण और इसका हिसाब-किताब रखने के लिए किया गया था। इस पोर्टल पर हिंदी समेत 14 अन्य भाषाओं में टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। भारत में अभी तक टीके की 50 करोड़ 68 लाख 10 हजार 492 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन

ऐसे व्हाट्सएप पर प्राप्त करें प्रमाणपत्र

  • पहले मोबाइल फोन संपर्क नंबर सुरक्षित करें: +91 9013151515
  • व्हाट्सएप पर 'covid certificate' टाइप करें और मैसेज भेजें
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी जिसे दर्ज करें
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सेकंडों में टीकाकरण प्रमाणपत्र पाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें