फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शरद पवार ने CM को लिखा पत्र, कहा- पुणे की तहसीलों में सूखा जैसी स्थिति, निपटने के लिए बैठक बुलाएं

Mon, 17 Jun 2024 11:43 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

शरद पवार ने मुख्यमंत्री शिंदे को पत्र लिखकर कहा पुणे जिले के पुरंदर, बारामती, इंदापुर और दौंड तालुकाओं में पारंपरिक सूखे जैसी स्थिति है। इस स्थिति को दूर करने के लिए स्थायी उपाय करने की आवश्यकता है। इसके लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने नेतृत्व में और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में मुंबई में एक बैठक आयोजित करें।
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले की पुरंदर, बारामती, इंदापुर और दौंड तहसीलों में सूखे जैसी स्थिति है। इस स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम से बैठक बुलाने की मांग की है। 

विज्ञापन


पवार ने एक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पत्र पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सूखे जैसी स्थिति को कम करने के लिए इस क्षेत्र में सिंचाई योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन जब उन्होंने हाल ही में इनमें से कुछ क्षेत्रों का दौरा किया तो उनके कार्यान्वयन में समस्याएं पाई गईं। दौरों के दौरान जनता से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कृषि एवं पेयजल की समस्या के समाधान की मांग के साथ कुछ उपाय भी सुझाए।

पारंपरिक सूखे की स्थिति का स्थायी उपाय करने की मांग
शरद ने मुख्यमंत्री शिंदे को लिखे पत्र में कहा, पुणे जिले के पुरंदर, बारामती, इंदापुर और दौंड तालुकाओं में पारंपरिक सूखे की स्थिति को दूर करने के लिए स्थायी उपाय करने की आवश्यकता है। इसके लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने नेतृत्व में और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में मुंबई में एक बैठक आयोजित करें। बैठक में जल संरक्षण मंत्री और जल आपूर्ति मंत्री को भी शामिल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी (शपा) के पदाधिकारियों ने बताया कि शरद पवार मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को बारामती लोकसभा क्षेत्र के अन्य गांव का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें