फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शरद पवार ने केंद्र की विदेश नीति की आलोचना की, कहा- भारत पड़ोसियों के साथ सार्थक संवाद नहीं करता

Tue, 10 Jun 2025 04:08 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने केंद्र की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ सार्थक संवाद नहीं करता है, जिसकी देश को कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान भारत के अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध थे।
विज्ञापन
शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी (एसपी) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की विदेश नीति की आलोचना की और कहा कि भारत पड़ोसी देशों के साथ सार्थक संवाद के लिए अनुकूल माहौल बनाने में विफल रहा है। 

विज्ञापन


एनसीपी के 26वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को पुणे में सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान भारत के अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध थे।

पहलगाम हमले के बाद केंद्र का समर्थन करने का लिया फैसला
शरद पवार ने आगे कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमने सरकार की आलोचना नहीं करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हमले के जवाब में हमने केंद्र द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई का समर्थन करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'अगर कोई भारत के नक्शे को देखे, तो उत्तर में पाकिस्तान और चीन है, और पूर्व और दक्षिण में क्रमशः बांग्लादेश और श्रीलंका हैं। इन देशों के साथ भारत के संबंधों की वर्तमान स्थिति क्या है?' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Uttarakhand Samwad 2025: गर्दनें कट गईं, धड़ चलते रहे... टाइगर हिल की पूरी दास्तान परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र सिंह के शब्दों में पढ़ें

नेहरू के नेतृत्व में पड़ोसी देशों को साथ लेकर चलता था भारत
शरद पवार ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नेतृत्व में भारत सभी पड़ोसी देशों को साथ लेकर चलता था। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान और चीन के साथ हमारे संबंध खराब हो गए हैं। भारत के समर्थन से बना बांग्लादेश भी हमारे साथ खड़ा नहीं है। श्रीलंका को लेकर पवार ने कहा कि चीन का बढ़ता प्रभाव भारत के साथ उसके संबंधों पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि आज हम विश्वास के साथ यह नहीं कह सकते कि भारत वर्तमान में अपने किसी भी पड़ोसी के साथ सार्थक बातचीत कर रहा है। देश को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

शरद पवार ने जोर देकर कहा कि एनसीपी (एसपी) इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करेगी, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि उनकी पार्टी, कांग्रेस और वाम दलों के साथ देश की बेहतरी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करना जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें: Samwad 2025: 'संवाद' में पहुंचे राजनाथ सिंह; ऑपरेशन सिंदूर' और रक्षा क्षेत्र पर रखेंगे अपने विचार
विज्ञापन


मिस्र-कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं ने महात्मा गांधी को याद किया: सुले
इसके अलावा, पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं ने महात्मा गांधी को याद किया और नेहरू की यात्राओं और भाषणों को याद किया। बता दें कि सुले ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद इन देशों का दौरा किया और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें