फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique: तीन बार विधायक और एक बार मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी, उनकी इफ्तार पार्टियों में आती थीं हस्तियां

Sat, 12 Oct 2024 10:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बाबा सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेता बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा चेहरा थे। वह कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे और एक बार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने फरवरी में ही कांग्रेस का दामन छोड़ा था। राजनीति के साथ ही उनके फिल्मी सितारों से भी बेहद नजदीकी रिश्ते थे। उनकी इफ्तार पार्टी में फिल्मी सितारे और बड़ी हस्तियां आती थीं। 

विज्ञापन


बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम जियाउद्दीन सिद्दीकी था। वह 1977 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे। 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस के बांद्रा तालुका के महासचिव बने। 1988 में वह मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके चार साल बाद मुंबई नगर निगम में नगर पार्षद चुने गए। इसके बाद 1999 में बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। वे 2004 और 2009 में भी बांद्रा पश्चिम से विधायक चुने गए। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रहे थे । 2004 से 2008 तक बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, एफडीए और उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री रहे। 2011 में उन्होंने बांद्रा-खार में एक इको-गार्डन के निर्माण की फंडिंग की थी। 

लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ी थी कांग्रेस
बाबा सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे। लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा था कि 'मैं किशोरावस्था में कांग्रेस से जुड़ा था और बीते 48 साल की यह यात्रा बेहद अहम रही। आज मैं तुरंत प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन जैसा कहा जाता है कि कुछ बातें अनकही रहें तो अच्छा है।' बाबा सिद्दीकी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी को मुंबई युवा कांग्रेस प्रमुख पद से हटा दिया था। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व से विधायक हैं। 
विज्ञापन


इफ्तार पार्टी में आती थीं हस्तियां
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों को लेकर अक्सर चर्चा रहती थी। उनकी इफ्तार पार्टियों में बड़े-बड़े फिल्मी सितारे और हस्तियां शामिल होती थीं। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती भी उन्होंने ही कराई थी। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी का सलमान खान के साथ गहरा जुड़ाव रहा था। वह समाजसेवा के कामों में सलमान खान के साथ नजर आते थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें